.
शहरयार
.
सीने में जलन आँखों में तूफ़ान-सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान-सा क्यों है ।
दिल है तो धड़कने का बहाना कोई ढूंढे
पत्थर की तरह बेहिसो बेजान-सा क्यों है ।
तनहाई की ये कौन-सी मंजिल है रफ़ीको
ताहद्दे नज़र एक बियावान-सा क्यों है ।
हमने तो कोई बात निकाली नहीं ग़म की
वो जूद पशेमान, पशेमान-सा क्यों है ।
क्या कोई नई बात नज़र आती है हममें
आइना हमें देख के हैरान-सा क्यों है ।
.
शहरयार
.
सीने में जलन आँखों में तूफ़ान-सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान-सा क्यों है ।
दिल है तो धड़कने का बहाना कोई ढूंढे
पत्थर की तरह बेहिसो बेजान-सा क्यों है ।
तनहाई की ये कौन-सी मंजिल है रफ़ीको
ताहद्दे नज़र एक बियावान-सा क्यों है ।
हमने तो कोई बात निकाली नहीं ग़म की
वो जूद पशेमान, पशेमान-सा क्यों है ।
क्या कोई नई बात नज़र आती है हममें
आइना हमें देख के हैरान-सा क्यों है ।
.
1 comment:
Rest in Peace, Shaharyaar sahab .. you will be missed ..
Post a Comment